शेयर करें...
बिल्हा पुलिस द्वारा जगह-जगह किया जा रहा है अवैध उगाही लेकिन सामने आने से डर रहे ग्रामीण
बिल्हा // दिनांक 30.07.2022 को थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा व बिल्हा पुलिस स्टाफ के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम ताला गांव में महिला समुह के द्वारा शराब बेचने की शिकायत वाले व्यक्तियों को शराब नही बेचने के संबंध में सिर्फ समझाईस दी गई, मुखबिर से सूचना मिली करके जगह-जगह से शराब कोचीयों को थाना लाकर अवैध उगाही किया जा रहा है, लेकिन महिला समिति की शिकायत पर सिर्फ समझाइश देकर बिल्हा पुलिस वापस आ गई आखिर महिला समूह वालों की शिकायत पर बिल्हा थाना प्रभारी ने क्यों कार्यवाही नहीं किया सोचनीय विषय है,
शराब कोचीया के घर जाकर उनको समझाइश देने के साथ ही महिला समुह व ग्राम के उपस्थित ग्रामिणों को महिला व बाल सुरक्षा और अधिकार, महिलाओ के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनने व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरूद्ध निडरता से आवाज उठाने प्रेरित कर उनकी हौसला अफजाई किया गया।



