भूपेश सरकार अपना वायदा पूरा करे – फेडरेशन

शेयर करें...

पथरिया – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में डीए व एचआरए की मांग को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन का आगाज जनपद पंचायत पथरिया के प्रांगण में हुआ । ज्ञात हो कि पथरिया ब्लॉक के 1500 कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल में है जिसमे तहसील व ब्लॉक के सभी कार्यालय के सभी अधिकारी शामिल है। अपने वक्तव्य पर कर्मचारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों को हितैषी बनी हुई थी , तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने तो कर्मचारियों के पक्ष में छत्तीसगढ़ बन्द का आह्वान किया था और उनके प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष कर्मचारियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन स्थल पर जाकर भाषण देते थे। आज जब वे सत्ता में है तो हम कर्मचारियों को भूल गए और स्वयं प्रताड़ित करने लगे। हद तो तब हो गई जब महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता को रोके रखा है जबकि हमे केंद्र सरकार के समकक्ष भत्ता मिलने का अधिकार है।पंडाल में सभी कर्मचारी संघो के नेताओ ने सरकार को कोसा और अगले चुनाव में सबक सिखाने की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी संयोजक एवं राजपत्रित अधिकारी संघ अध्यक्ष पथरिया रामसिंह राजपूत,छत्तीसगढ प्रदेश संयुक्त शिक्षक जिला अध्यक्ष मोहन लहरी, महिला जिला अध्यक्ष नारायणी कश्यप, बलजीत सिंह कांत, शिव कौशिक ,टीचर्स असोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया विश्वनाथ राजपूत , परदेशी यादव,यशवंत साहू,शालेय शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष गुनाराम निलमर्कर, सर्व शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष – गजानंद सिंगरौल, सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष – इंद्राज पाटले, अशोक सोनवानी, राजस्व पटवारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष- नरेंद्र कुमार टंडे, छत्तीसगढ शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष- बी. पी. वर्मा, जी .एल पाटले, कृषि विस्तार अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष- बी .पी बघेल, छत्तीसगढ़ लिपिक संघ अध्यक्ष- बी.पी. कौशिक, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ- प्रदीप यादव, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ- उत्तम सिंह सोलंकी, महिला एवं बालविकास अध्यक्ष- चंद्रिका कुर्रे, व्यायाम शिक्षक संघ- रीना चंद्रवंशी, अशोक यादव, लघुवेतन कर्मचारी संघ- बिहारी लाल पहारे, व्याख्याता संघ ब्लॉक अध्यक्ष- रामाधार कर्मकार, शैक्षिक समन्वयक संघ ब्लॉक अध्यक्ष – मोहित खण्डेय , शा. अ.ज.जा. संघ ब्लॉक अध्यक्ष- शैलेन्द्र ध्रुव,अनियमित कर्मचारी संघ – प्रिया यादव सहित सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी खराब मौसम में डटे रहे।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top