अधिकारियों ने कोल वाशरियों और डिपो में दी थी दबिश, छापेमारी में करोड़ों रुपए की हेराफेरी का हुआ खुलासा..

शेयर करें...

रायपुर/ रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले की कोल वाशरियों एवं कोल डिपो में गड़बड़ियों की शिकायत की जांच के लिए एक सप्ताह पूर्व राज्य सरकार के जांच दल ने छापा मारा था, जिसमें बड़ी गड़बड़ियां सामने आई है. कोल वाशरियों एवं कोल डिपो पर राज्य सरकार के खनिज, राजस्व, पुलिस, जीएसटी विभाग, पर्यावरण विभाग के संयुक्त जांच दल ने ताबड़तोड़ छापे मारे थे. प्रारंभिक आंकलन में जीएसटी, माईनिंग रायल्टी में लगभग 300 करोड़ रुपए राशि की गैर कानूनी रूप से हेराफेरी सामने आई हैै. पर्यावरण नियमों का उल्लंघन भी पाया गया है.

Join WhatsApp Group Click Here

कुछ मामलों में शासकीय भूमि, नॉन डायवर्टेड जमीन तथा आदिवासियों की जमीन का उपयोग पाया गया है. कुछ जगहों में नहर के रास्ते का गैर कानूनी रूप से उपयोग किया जा रहा है. विस्तृत विवेचना में अभी एक सप्ताह और लगेगा.

गौरतलब है कि कोल वाशरियों एवं कोल डिपो में कोयले के स्टाक में गड़बड़ी सहित अन्य शिकायतों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से खनिज, राजस्व, पुलिस एवं जीएसटी विभाग के अधिकारियों की गठित की गई संयुक्त टीमों ने 10 दिन पूर्व दबिश दी थी. कोयले के स्टाक सहित आवक-जावक, पर्यावरण नियम के उल्लंघन, भूमि संबंधी दस्तावेजों में कमियां, वेवब्रिज के कैलिब्रेशन में अंतर एवं अन्य कमियों की जांच की जा रही है.

Scroll to Top