शेयर करें...
रायगढ़// क्रशर के मुंशी से लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन बदमाशों को पकड़ने में सरिया पुलिस को कामयाबी मिली है। इसके साथ ही लूट की रकम के साथ कारतूस और पिस्टल को भी पुलिस ने जब्त किया है।
दरअसल जिले का सरिया थाना क्षेत्र में स्थित क्रशर प्लांट में घुसकर तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मुंशी को धमकी चमकी देकर मोबाइल व नकदी लूट कर भाग जाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार कल पुलिस को सूचना मिली कि बड़े नवापारा बस स्टैंड के पास तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल में हथियार लहरा कर लोगों को डरा रहे है। जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हथियारबंद आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, तभी आरोपियों के द्वारा पुलिस को खुद से दूर करने के लिए हवाई फायर किया गया।
आरोपियों से हथियार समेत क्षेत्र में आने के उद्देश्य पूछे जाने पर आरोपी लूटपाट की नियत से आना बताएं और बताएं कि 4 जून को भी सरिया में एक क्रशर में एक व्यक्ति से मोबाइल व ₹3000 लूटपाट किए थे जिसमें खर्च के बाद शेष ₹1400 नकद और लूट की मोबाइल समेत कुल 4 मोबाइल की जप्ती आरोपियों से किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी
दिनेश राव पिता स्व. मधुसुदन राव उम्र 27 वर्ष साकिन पाईकमाल वार्ड क्रमांक 06 थाना पाईकमाल जिला बरगढ उडिसा
चंद्रमणी चांद उर्फ सुनील पिता बलराम चांद उम्र 28 वर्ष साकिन कटंगपाली थाना पाईकमाल जिला बरगढ उडिसा
रोहित नायक पिता टिकलाल नायक उम्र 24 वर्ष साकिन बैदपाली थाना पाईकमाल जिला बरगढ उडिसा
जप्त हथियार एवं अन्य सामाग्री
क्रशर के मुंशी से लूट किया हुआ मोबाइल, नकद 1400 रूपये, 02 नग लोहे का देशी पिस्टल, 02 नग मैक्जीन तथा 05 नग जिंदा कारतूस एवं 01 नग खाली खोखा, 01 नग लोहे का कत्ता, 01 चाकू, यामाहा मोटरसाइकिल FZS और आरोपियों के 03 मोबाइल


