शेयर करें...
बिलासपुर// जिले के रतनपुर थाना परिसर में अचानक से आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने से वहा जप्त एवं अन्य प्रकरणों में खड़ी दो पहिया वाहनों में भीषण आग लग गया। बताया जा रहा है की भीषण गर्मी के बीच लगी यह आग थोड़ी ही देर में विकराल रूप में बदल गई, जिसे रोकने प्रयास किया गया लेकिन सफ़लता हाथ नही लगा और आग फैलते हुए सभी गाड़ियों तक पहुँच गई।
Join WhatsApp Group
Click Here
बता दें कि थाना परिसर में आग की बड़ी लपटे उठने लगी मगर उसे बुझाने के लिए थाना परिसर में कोई भी सुविधा नही होने के कारण वहा खड़े लोगो ने आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी भरकर छिड़काव किया। वही जब फायर ब्रिगेड की मदत मांगी गई तो पता चला कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी ख़राब है। जिसके कारण फायर ब्रिगेड की मदत नही मिल पाई और देखते ही देखते सैकड़ो वाहन जलकल खाक हो गई।



