मौसम अपडेट : मुंगेली में 42 डिग्री चढ़ा तापमान, प्रदेश में हीट-वेव जैसे हालात, उत्तर-पश्चिमी हवा से चढ़ रहा पारा..

शेयर करें...

रायपुर/ केंद्रीय मौसम विभाग ने मंगलवार, 29 मार्च से देश के मध्यक्षेत्र में कई जगह हीट-वेव (लू) जैसे हालात और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई थी, और ठीक इसी दिन छत्तीसगढ़ के कई हिस्से में गर्मी 40 डिग्री से ऊपर चली गई।

Join WhatsApp Group Click Here

मुंगेली और आसपास का इलाका सबसे ज्यादा तपा और दोपहर का तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गई। राजधानी रायपुर में भी सीजन में पहली बार तापमान 40.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों के मैदानी इलाकों में दोपहर में गर्मी 40 डिग्री से अधिक हो गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी उत्तर-पश्चिम यानी राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के कारण प्रदेश के मैदानी इलाके में गर्मी बढ़ने और कहीं-कहीं हीट-वेव की आशंका जताई है। मार्च बीतने में दो दिन बाकी है और भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। पेंड्रारोड में पारा 40 के आसपास व अंबिकापुर में 30 डिग्री पर रहा।

यानी जहां अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड पड़ती है, वहां दिन गर्म होने लगा है। इन दोनों स्थानाें पर दिन व रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर है। जबकि राजधानी में यह अंतर कम होकर 16 डिग्री के आसपास है।शेष|पेज 11 बिलासपुर, माना, दुर्ग व राजनांदगांव भी मंगलवार को खूब तपा।

इन शहरों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक ज्यादा है। जबकि रात का तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक ज्यादा है। दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है, वहीं दिन का तापमान 3 डिग्री अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गर्म व शुष्क हवा आ रही है। इसके कारण ज्यादातर स्थानों पर दिन का तापमान बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बस्तर संभाग में भी अधिकतम बढ़ेगा, लेकिन विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

Scroll to Top