विकास खंड पुसौर मे सम्पन्न हुआ अंगना मे शिक्षा कार्यक्रम, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षक रहे मौजूद..

शेयर करें...

रायगढ़// शुक्रवार को विकास खंड पुसौर के प्राथ शाला भवन झारमुड़ा मे अंगना मे शिक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं अंगना मे शिक्षा के नोडल अधिकारी मोनिका गुप्ता के उपस्थिति के साथ कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम मे ब्लॉक पुसौर के समस्त 31 संकुलो के महिला शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। साथ ही आस-पास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, ग्रामीण अंचल की माताएं और आँगनबाड़ी के बच्चे व स्कूली बच्चों की भागीदारी रही।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम मे उर्वशी सिदार को स्मार्ट बच्ची के रूप मे चुना गया। वहीं लक्ष्मी सिदार को स्मार्ट माता के रूप मे चयन किया गया। अंगना मे शिक्षा कार्यक्रम मे ग्रामीण माताओ का अनुभव लिया गया। कार्यक्रम में मेला का आयोजन किया गया था।

इस आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल, सहा. विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता, शैक्षिक समन्वयक पंकज विस्वाल और अंगना मे शिक्षा के मास्टर ट्रेनर ओमकुमारी पटेल, धीरा चौहान, संकुल समन्वयक भुवनेश्वर चौहान एवं ब्लॉक पुसौर के समस्त शिक्षिकाओ की सक्रिय भूमिका रही।

Scroll to Top