सांसद आवास में 5 लाख के गहने-नगदी की चोरी, न नौकर, न सुरक्षाकर्मियों को चला पता, पुलिस जुटी जांच में..

शेयर करें...

अंबिकापुर// जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की नाक के नीचे से चोरों ने शहर के VVIP इलाके में सांसद के घर में सेंध लगा दी। राज्यसभा सांसद और राज्य के पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम के बंगले का ताला तोड़ चोर 5 लाख के गहने और नगदी ले गए। खास बात यह है कि चोरी की वारदात के दौरान बंगले में मौजूद सुरक्षाकर्मी और नौकरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वारदात की सूचना शनिवार को ही पुलिस को दे दी गई थी, पर दो दिन बाद रविवार को महज डेढ़ लाख रुपए चोरी की FIR दर्ज की है।

Join WhatsApp Group Click Here

गांधी नगर क्षेत्र में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का सरकारी बंगला है। वह इन दिनों बाहर गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि होली की देर रात बंगले का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी तीन अलमारियों का लॉक तोड़ वहां से, हीरे की दो अंगूठियां, सोने की दो अंगूठियां, सोने की चेन और 50 हजार रुपए चोरी किए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने इसे 5 लाख की चोरी बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि डेढ़ लाख की चोरी हुई है, लेकिन अभी चोरी गए सामान की लिस्ट नहीं मिली है।

मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे चोर

पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में नौकर और सुरक्षागार्ड मौजूद थे, लेकिन होली का दिन होने के कारण सब अपने में ही मगन थे। इसके चलते उन्हें वारदात का पता ही नहीं लग सका। चोरों ने अंदर रखा सारा सामान भी इधर-उधर फेंक दिया था। पुलिस का कहना है कि चोर बंगले के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV भी खंगाले जा रहे हैं।

जहां चोरी, वह इलाका VVIP जोन

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का जहां सरकारी बंगला है, वह इलाका शहर का VVIP जोन है। सांसद के सरकारी बंगले के पीछे एडिशनल एसपी का आवास है। जबकि पास में ही SDM, पुलिस अधीक्षक और जज का भी बंगला है। वहीं से कुछ मीटर की दूरी पर सर्किट हाउस है। फिलहाल इस वारदात के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इसके अलावा चोरों ने उसी इलाके में एक मकान से करीब 7 लाख की भी चोरी की है।

Scroll to Top