शेयर करें...
बरमकेला//विकास खण्ड बरमकेला में कार्यरत सहायक शिक्षकों द्वारा अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर प्रांतीय आह्वान पर 11 दिसम्बर 2021 से 28 दिसम्बर 2021 तक अनिश्चितकालीन आंदोलन किया गया था। उक्त अवधि का उचित अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान करने हेतु आदेश 4 फरवरी को जारी हो चुका है। आदेश जारी होते ही छ ग स शिक्षक फेडरेशन बरमकेला, रायगढ़ द्वारा यथाशीघ्र भुगतान करने हेतु विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बरमकेला एस एन भगत को पत्र लिखकर निवेदन किया गया था। यदि वे चाहते तो यह वेतन महज ही 2 या 3 दिन में भुगतान हो जाता। पर ये उनकी उदासीनता को प्रदर्शित कर रहा है कि आज 1 माह 5 दिन बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है।
इसी वेतन भुगतान की मांग को लेकर छ ग स शिक्षक फेडरेशन बरमकेला का प्रतिनिधिमण्डल विगत 2 व 3 मार्च को लगातार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बरमकेला एस एन भगत से मुलाकात किये थे, जिस पर बी ई ओ द्वारा त्वरित भुगतान करने की बात कही गई थी। यहां तक कि वेतन गणना व एंट्री करने में भी संगठन के द्वारा सहयोग किया गया है।उसके पश्चात भी बिल बनाकर ट्रेजरी नहीं भेज पा रहे हैं। इस तरह उदासीन पूर्ण रवैया अपनाने से सहायक शिक्षकों में भारी आक्रोश है एवं आर्थिक परेशानियो का सामना भी कर रहे हैं।


