आईपीएल 2022 के शेड्यूल की हुई घोषणा, पहला मैच 26 मार्च को, 29 मई को होगा फाइनल, देखें शेड्यूल..

शेयर करें...

रायपुर// आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और इसका समापन 29 मई को होगा। इस बार कुल 10 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और 70 लीग मैच खेले जाएंगे। अब बीसीसीआइ ने आइपीएल 2022 के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है जिसके मुताबिक इस सीजन का पहला मैच 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में 65 दिनों के अंदर 70 लीग मैच और चार प्लेआफ मुकाबले खेले जाएंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

इस सीजन में हिस्सा ले रही 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। इसमें ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रायल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, और गुजरात टाइटन्स को जगह दी गई है। हर टीम को इस सीजन में 14 मुकाबले खेलने हैं जिसमें पांच टीमों के साथ दो-दो मैच जबकि चार टीमों के साथ एक मैच खेलना है।

इस बार लीग मैचों के लिए चार स्टेडियम का चुनाव किया गया है जिसमें तीन स्टेडियम मुंबई के हैं जबकि एक स्टेडियम पुणे में है। इस सीजन में कई दिन दो मैचों का आयोजन किया जाना है। 27 मार्च को इसकी शुरुआत होगी यानी इस दिन इस सीजन का पहले डबल हेडल मैच खेला जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने 25 फीसदी दर्शकों को मैच देखने की इजाजत देने की बात कही है तो वहीं प्लेआफ मुकाबलों के स्थान की घोषणा अब तक नहीं की गई है।

आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल

  • 26 मार्च- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 27 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (3.30 PM)
  • 27 मार्च- पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 28 मार्च- गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 29 मार्च- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 30 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 31 मार्च- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 1 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 2 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (3.30 PM)
  • 2 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 3 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 4 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 5 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 6 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 7 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 8 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स
  • 9 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (3.30 PM)
  • 9 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
  • 10 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (3.30 PM)
  • 10 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 11 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स
  • 12 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 13 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
  • 14 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स
  • 15 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 16 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (3.30 PM)
  • 16 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 17 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (3.30 PM)
  • 17 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 18 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 19 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 21 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 22 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 23 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स (3.30 PM)
  • 23 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 24 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 25 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 26 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 26 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 28 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 29 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 30 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3.30 PM)
  • 30 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 1 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (3.30 PM)
  • 1 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 3 मई- गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 4 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 5 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 6 मई- गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 7 मई- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (3.30 PM)
  • 7 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 8 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3.30 PM)
  • 8 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 9 मई- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 10 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स
  • 11 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 12 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 13 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स
  • 14 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 15 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स (3.30 PM)
  • 15 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 16 मई- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 17 मई- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 18 मई- कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 19 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स
  • 20 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 21 मई- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 22 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
Scroll to Top