दोस्तों के साथ मेले में घूमने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार..

शेयर करें...

जांजगीर// जांजगीर जिले में चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने गया था। इसी दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने चाकू निकाला और मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

खरौद गांव का रहने वाला राज देवांगन(25) रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ मेले में घूमने गया था। वो वहां पर अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। सभी मेले का आनंद ले रहे थे। मेले में काफी भीड़ थी। उसी दौरान शाम को 7 से 7.30 बजे के बीच भीड़ में से किसी शख्स ने चाकू निकाला और राज के शरीर में कई वार किए, जिससे वह वहीं घायल होकर गिर गया।

घटना के वक्त उसके दोस्त इधर-उधर थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसी को ये पता ही नहीं चला कि हमला किसने किया है। हमले में राज बुरी तरह घायल हो गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। राज को तुरंत ही पहले शिवरीनारायण के अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। बिलासपुर ले जाने के दौरान ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उसके शरीर के कई हिस्सों से काफी खून बह चुका था। जिसके चलते उसकी जान चले गई।

इधर, घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने इब इस मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। शव का सोमवार को ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस उसके दोस्तों से भी इस केस में पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस केस में और ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

Scroll to Top