यूक्रेन से छत्तीसगढ़ आने वालों का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार, CM बघेल ने अधिकारियों को दिया निर्देश..

शेयर करें...

रायपुर// यूक्रेन से छत्तीसगढ़ आने वालों का खर्चा वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।

Join WhatsApp Group Click Here

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने भारत सरकार द्वारा विमान व्यवस्था से यूक्रेन से लौटने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों और नागरिकों के दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने के लिए भी सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने छात्रों और नागरिकों को उनके सकुशल घर वापसी के लिए दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी के साथ ही इस कार्य से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए है।

Scroll to Top