कोरोना अपडेट : मौतों का डरावना आंकड़ा, 24 घंटे में 23 मौतें और 4 हजार 914 नए संक्रमित..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों ने डरा दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 23 लोगों की जान कोरोना के कारण गई। इसी दिन 4 हजार 914 नए संक्रमित मिले। इसमें सबसे ज्यादा पॉजिटिव 1 हजार 156 मरीज रायपुर में मिले हैं। मौतों के मामले में तीसरी लहर में यह सबसे बड़ा नुकसान है। पिछले एक महीने में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में मौत नहीं हुई थी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। हालांकि विभाग का कहना है कि जिनकी मौत हुई है उनमें से 18 लोगों को दूसरी बीमारियां भी थीं।

Join WhatsApp Group Click Here

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 47 हजार 30 सैंपल लिए थे। जिन 23 लोगों की मौत हुई, उनमें से 6 दुर्ग जिले से हैं। 3 मरीज बालोद के, 2-2 मरीज रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव के हैं। बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा और बस्तर के 1-1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है, मरने वालों में 18 दूसरी बीमारियों से ग्रसित अथवा दुर्घटनाओं के शिकार लोग थे। केवल 5 मौतों की प्रमुख वजह कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है।

किसी जिले में भी 1000 मरीज नहीं मिले

पिछले दो पखवाड़े में यह पहली बार हुआ है कि किसी जिले में हजार से अधिक नए मरीज नहीं मिले। सबसे संक्रमित जिले रायपुर में भी नए मरीजों की संख्या 957 हाे गई। दुर्ग में 710 नए मरीज मिले। जांजगीर-चांपा में 321, रायगढ़ में 197, कांकेर में 175 और बस्तर में 169 नए मरीजों का पत चला है। इधर बिलासपुर में 168, कोरबा में 165, कोण्डागांव में 148 और सरगुजा में 136 नए लाेगाें में संक्रमण की पुष्टि हुई।

15 जिलों में 100 से कम मरीज

सोमवार को प्रदेश के 15 जिले ऐसे रहे जहां 100 से कम लेकिन 10 से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। बलरामपुर-नारायणपुर में 20-20, मुंगेली में 27, गरियाबंद में 30 और कबीरधाम जिले में 42 नए लोगों में संक्रमण पाया गया। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और जशपुर जिले में 48-48 नए मरीज मिले हैं। वहीं दंतेवाड़ा में 50, बलौदा बाजार में 54, सुकमा में 55, बेमेतरा में 62, कोरिया में 76, महासमुंद में 78, सूरजपुर में 79 और बीजापुर में 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।

Scroll to Top