ट्रैफिक जवान से मारपीट करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, नशे में धुत्त तोड़ा था सिग्नल..

शेयर करें...

रायपुर// राजधानी रायपुर के शारदा चौक में यातायात पुलिस जवान से मारपीट की घटना सामने आई है। सिग्नल तोड़कर भाग रहे नशे में धुत्त 3 युवकों ने जवान से मारपीट की है। झारखंड पासिंग कार से उतरकर 3 युवकों ने जवान से मारपीट किया है। तीनों युवक झारखंड निवासी हैं। सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि यह पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे के आस-पास शारदा चौक ट्रैफिक सिग्नल पर झारखण्ड पासिंग JH 05-CE-7973 टाटा नेक्सन 4 पहिया वाहन रेड लाइट क्रॉस करने का प्रयास कर रही थी। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए जब कार चालक और अन्य सवार युवकों को ट्रैफिक जवान जयचंद मिश्रा ने रोका तो युवकों जवान से मारपीट कर दी। जिसके बाद आरोपियों को गोलबाजार थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Scroll to Top