CG में ओलावृष्टि की चेतावनी, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जिलों में गिर सकते हैं ओले, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर संभागों और उससे लगे रायपुर-दुर्ग संभाग के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने को कहा गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम से ही सरगुजा-बिलासपुर संभागों में मौसम बदल जाएगा। 23 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। यहां एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बिलासपुर से लगे रायपुर-दुर्ग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को भी सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना जताई है।

यह मौसमी सिस्टम कराएगा बरसात

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान के उपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना रहा है। इसके साथ पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। ऐसे में यहां हवा का एक सम्मिलन क्षेत्र बनने की संभावना बन रही है।

बारिश से दिन ठंडा होगा, रात का तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक बादल और बरसात की वजह से 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है। यानी दिन में ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद की हवाओं की वजह से ठंड का एहसास भी बढ़ेगा। मौसम साफ होने के बाद कोहरा बढ़ेगा।

Scroll to Top