शेयर करें...
रायगढ़-सारंगढ़/ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ उप जेल में विचाराधीन कैदी 40 खीरोंदर उर्फ ओड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नुनिया जामपाली थाना बरगढ़ ओडिशा राज्य निवासी बताया गया है। उसे पिछले साल 10 नवंबर को ही सारंगढ उप जेल में गैंगरेप के आरोप में लाया गया था।
Join WhatsApp Group
Click Here
बताया जा रहा है कि 17 जनवरी को ही उसे covid19 पॉजिटिव पाए जाने पर सारँगढ़ उप जेल के सेल नम्बर 3 में Quarantine रखा गया था। जिसके बाद 18 जनवरी की रात लगभग 1 बजे से 2 बजे के बीच अपने कपड़े के गमछे का फंदा बनाकर फाँसी लगा ली। उसने फांसी क्यों लगाई पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि 6 महीने के भीतर ही सारंगढ़ उपजेल में फाँसी का यह दूसरा मामला है।


