मौसम अपडेट : बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कई इलाकों में छाया घना कोहरा, 15 जनवरी से मौसम में सुधार की संभावना..

शेयर करें...

रायपुर// प्रदेश के कई इलाकों सहित सरगुजा संभाग में बुधवार रात जमकर बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। जिसकी वजह से आज की सुबह घने कोहरे से लिपटी नजर आई है। बारिश के बाद अब सर्दी सितम ढा रही है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। कोहरे की वजह से विजिबलिटी बेहद कम हो गई है। सड़कों पर लाइट जलाकर गाड़ियां चल रही हैं। वहीं अमरकंटक में पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अमरकंटक में भी विजिबिलिटी बहुत कम हुई है।

Join WhatsApp Group Click Here

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी और गर्म हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है।

इसके अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है। कल 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। वर्षा मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की सम्भावना है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है, जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।

Scroll to Top