दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम से कम की जाए, “वर्क फ्रॉम होम” को करें लागू, राज्य सरकार ने किया आदेशित..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, शासकीय कार्यालयों, निजी संस्थाओं एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठान एवं केन्द्र शासित कार्यालय जैसे-बैंक, डाकघर, बीमा कंपनी इत्यादि में आवश्यकतानुसार वर्क फ्रॉम होम पद्धति से कार्य कराए जाने के निर्देश जारी किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

उक्त निर्देश के अनुकम में उल्लेखनीय है कि चिकित्सा सेवायें, वाटर सप्लाई, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, अग्निशमन सेवायें, कानून व्यवस्था एवं अन्य अतिआवश्यक सेवायें निरंतर बनी रहेगी तथा उक्त सेवाओं में वर्क फ्रॉम होम की पद्धति लागू नहीं होगी।

Scroll to Top