शेयर करें...
रायपुर// कोरोना के बढ़ते संक्रमण और फ़रवरी में पीक आने की खबरों को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने संकेत दिए हैं कि संभावित सत्र जो कि फ़रवरी में हो सकता था वह फ़रवरी में ना होकर मार्च में होगा।
Join WhatsApp Group
Click Here
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने पत्रकारों से यह बात तब कही जबकि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के बाद सत्र को लेकर पत्रकारों ने उनसे चर्चा की।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और फ़रवरी में इसके पीक पर होने की आशंकाएं जताई गई हैं। इसलिए संभावना है कि फ़रवरी में सत्र ना हो बल्कि मार्च में सत्र आहूत हो।


