थाना प्रभारी मार्कण्डेय के नजरो से नही बच सकते अपराधी…

शेयर करें...

बरमकेला// बरमकेला थाना प्रभारी की लगातार दो कार्यवाही मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 06/01/2022 को शाम वाहन जांच के दौरान झनकपुर चौक पर दो बाल अपराधी उम्र 16 वर्ष सारंगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी है जो एच.एफ.डीलक्स मोटरसाइकिल में जिसका वाहन क्रमांक CG-11 AS-4182 से 10 किलो गांजा कीमत (50000 रुपए) लेकर ओडिशा से सारंगढ़ की ओर जा रहे थे जो पुलिस की गिरप्त में आ गए जहा ए.एस.आई. प्रधान, आरक्षक मिंकेतन पटेल, पुरुषोत्तम राठौर, शैलेंद्र पेकरे तथा खिरोध भोय पूरी मुस्तेदी से तैनात थे अपराधियों पर अपराध क्रमांक 5/22 धारा 20B NDPS के तहत कार्यवाही की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना पर बोइरडिही चौक पर शाम 5 से 6 बजे के बीच प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव तथा आरक्षकों की टीम ने अपराधी शक्रजित पटेल पिता जनकराम पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी देवगांव को सट्टा पट्टी तथा नगद 800 रुपए के साथ पकड़ा जिसके खिलाफ धारा 4(क) के तहत कार्यवाही किया गया।

Scroll to Top