एडिशनल एसपी कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप, लगातार ड्यूटी में थे अफसर..

शेयर करें...

बिलासपुर/ जिले में कोरोना संक्रमण अब फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को एक ही दिन में 9 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां एडिशनल SP भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। उनके संपर्क में आने वाले थानेदार व मातहत कर्मी अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनका भी सैंपल लिया है। वहीं एक मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद एक्टिव केस 48 हो गए हैं। सोमवार को भी जिले में एक साथ 8 कोरोना मरीज मिले थे।

Join WhatsApp Group Click Here

कोरोना के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के बीच अब कोरोना वायरस फिर से पांव पसार रहा है। टीका लगवाने के बाद भी लोग संक्रमित होने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को 19 साल के युवक से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीज अगल-अलग इलाके के रहने वाले हैं। रामा लाइफ सिटी में 60 साल की महिला, मीना बाजार मुंगेली नाका में 42 वर्षीय पुरुष, करइहायापारा में 19 वर्षीय युवक, प्रगति पार्क, नर्स कालोनी, रॉयल टाउन मोपका, हेमू नगर और विनोवा नगर में नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। नए केस मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है।

विदेश से 13 नए लोग लौटे


जर्मनी, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से 13 लोग बिलासपुर लौटें हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने चंदन पार्क, रामा ग्रीन सिटी, सोनगंगा कालोनी, सहित उनके घरों पर उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया है। नए यात्रियों को मिलाकर अब तक 290 लोग विदेश से शहर आ चुके हैं। 159 लोगों ने 14 दिनों का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। 131 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है।

9290 को लगा टीका


मंगलवार को 9 हजार 290 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 7761 ने दूसरा तो 1529 ने पहला डोज लगवाया। सबसे ज्यादा 18 प्लस वाले 7428 ने वैक्सीन लगवाई। 1219 ने पहला तो 6209 ने दूसरे डोज का इंजेक्शन लगवाया। 60 प्लस उम्र वाले 92 लोगों ने पहला और 114 ने दूसरा डोज लिया। 45 से 59 वर्ष वाले 218 ने पहला और 1438 ने दूसरा डोज लगवाया। 186 सेंटरों पर 8 हजार 438 लोगों को कोवीशील्ड वैक्सीन लगाई गई। 126 सेंटरों पर 852 लोगों ने को-वैक्सीन का टीका लगवाया।

Scroll to Top