मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा, शोक -संतप्त परिजनों को बढ़ाया ढांढस..

शेयर करें...

रायपुर// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी। उन्होंने उनके पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

Join WhatsApp Group Click Here

श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रमेश वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। CM बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, आर. पी. सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक जन उपस्थित थे।

Scroll to Top