कमला नेहरू उद्यान रायगढ़ में छ ग स शिक्षक फेडरेशन की बैठक हुयी संपन्न..

शेयर करें...

रायगढ़// वेतन विसंगति दूर कराने की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर विगत 5 दिसम्बर 2021 को छ ग स सहायक शिक्षक फेडरेशन की महाबैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, समस्त जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व सहायक शिक्षक उपस्थित होकर आगामी 11 व 12 दिसम्बर को विकासखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन, 13 दिसम्बर को विधानसभा घेराव एवं 14 दिसम्बर से बूढ़ा तालाब रायपुर में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय लिये। इसी परिप्रेक्ष्य में छ ग स शिक्षक फेडरेशन जिला रायगढ़ द्वारा 7 दिसम्बर 2021 को दोपहर 03 बजे कमला नेहरू उद्यान में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी विकास खण्ड अध्यक्ष व सदस्य भारी संख्या में उपस्थित हुए।

Join WhatsApp Group Click Here

सर्वप्रथम अनिश्चितकालीन आंदोलन को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार किया गया। इसके तहत 8 दिसम्बर से ही समस्त विकास खंडों के प्रत्येक संकुलों में बैठक का आयोजन किया जाएगा, बचे हुए सहायक शिक्षकों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए आंदोलन में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया जाएगा। साथ ही 8 दिसम्बर से ही अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने की सूचना स्कूल में प्रधानपाठक के समक्ष या संकुल प्रभारी/ समन्वयक को देने का निर्णय लिया गया है। इस तरह समस्त विकास खण्ड के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विकास खण्ड की स्थितियों से अवगत कराए एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन में शत प्रतिशत उपस्थित कराने हेतु संकल्प लिए।

ततपश्चात रायगढ़ जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया हुई। आपको बता दें इससे पहले रायगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष रमेश पटेल थे जिनका चयन सहायक प्राध्यापक (इतिहास ) के रूप में हो चुका है। इसलिए वे जिलाध्यक्ष कार्य को पूर्ण रूप से कर पाने में असमर्थता जताई एवं सहायक शिक्षकों में से ही किसी एक सदस्य को जिलाध्यक्ष का उत्तदायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके लिए उपस्थित सदस्यों द्वारा पूर्ण सहमति से राहुल डनसेना रायगढ़ के नाम पर मुहर लगाई गई एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में विजेंद्र चौहान को चयनित किया गया।

आज के इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, वर्तमान जिलाध्यक्ष राहुल डनसेना, कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र चौहान, सचिव धनीराम पटेल, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा, उपाध्यक्ष देवकी चौहान, महासचिव प्रभुदत्त पाढ़ी, संजू डनसेना, उपाध्यक्ष विनोद मेहर, कृष्णा साहू, प्रशांत पण्डा, अश्विनी दर्शन, सिसिलिया तिर्की, संतोषी थवाईत, दीप्ति रानी खेस, सुशिला देवांगन, सुमन प्रधान, विजय कुमार चौहान, राजेश साहू, पवन पटेल, अर्चना चौधरी, श्यामा सिदार, रामकुमार उरांव, मो. इलियास, विनोद कुमार एक्का, संतोष कुमार भगत, हरिकृष्ण पटेल, तुलसीराम नायक, जहरू लाल एक्का, अजय कुमार ठाकुर, रमेश कांत बेहरा, अजय सिदार, अजीत चौहान, अनिल चौहान, दयासागर राव, नन्दकिशोर पटेल, चंद्रशेखर पटेल, निराकार चौहान, आर पी खूंटे सहित अधिक संख्या में सहायक शिक्षक उपस्थित थे।

Scroll to Top