छात्राओ के साथ अश्लील हरकत करने वाला टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..

शेयर करें...

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा के सरकारी स्कूल के टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस सबंध में DEO ने आदेश जारी कर दिया है। टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप था। दो दिन पहले छात्राओं के परिजनों के हंगामे के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। छात्राओं ने बताया था टीचर उनके साथ अश्लील हरकत और उन पर कमेंट करता था।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल, शुक्रवार को हरदी बाजार स्थित शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय छात्राओं के परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। परिजन मांग करने लगे कि यहां पदस्थ आरोपी टीचर महेंद्र कश्यप को तत्काल हटाया जाए। वहीं इस मामले की शिकायत पुलिस से भी कर दी गई। परिजन काफी देर तक हंगामा करते रहे थे।

गलत ढंग से छूने की कोशिश करता था:-

महेंद्र NSS में बच्चों को सामाजिक कार्य करना भी सिखाता था। छात्राओं का आरोप था कि महेंद्र कश्यप उन पर बुरी नजर रखता है। गलत ढंग से छूने की कोशिश करता है और छेड़छाड़ भी करता है। जब छात्राएं परेशान हो गईं तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया था।

प्राचार्य ने पहले ही कहा था-कार्रवाई होगी

छात्राओं का आरोप था कि शिक्षक महेंद्र कश्यप की नीयत शुरू से ही उन पर बुरी थी। लोक-लाज के भय से वे कुछ नहीं बोलती थी, लेकिन जब हद हो गई तो मजबूर होकर उन्हें परिजनों से शिकायत करनी पड़ी थी। इस मामले में स्कूल के प्राचार्य डीएन दिवाकर ने शिकायत होने के बाद ही कहा था कि टीचर पर जरूर कार्रवाई होगी।

Scroll to Top