Breaking : छत्तीसगढ़ में 15 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों का ऐलान..

शेयर करें...

रायपुर// राज्य के पंद्रह नगरीय निकायों में चुनाव की तारीख़ें घोषित कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने तारीख़ों का ऐलान किया है। जिन पंद्रह निकायों में चुनाव हैं उनमें 6 नगर पंचायत, पाँच नगर पालिका परिषद और चार नगर निगम शामिल हैं। राज्य निर्वाचन द्वारा इस तारीख़ के ऐलान के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा, निकाय चुनाव के लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। नोटा का प्रावधान ही लागू रहेगा। उपचुनाव के लिए 37 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। टोटल 17 वार्ड में होगा उप चुनाव। चार निगम, पांच नगर पालिका छह नगर पंचायत। बैलेट पेपर से होंगे चुनाव। 6 दिसम्बर तक नाम वापसी, 20 दिसम्बर मतदान, 23 को मतगणना। वहीं तत्काल प्रभाव से आचार सहिता लागू कार दी गई है।

प्रदेश में बीरगांव, भिलाई, भिलाई चरौदा व रिसाली नगर निगम. पांच नगर पालिका परिषद सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल, खैरागढ़ के अलावा छह नगर पंचायत – प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ व भोपालपट्टनम में चुनाव होना है, राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि 27 नवंबर से नामांकन दाखिले के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया में 8 लाख मतदाता भाग लेंगे।

Scroll to Top