डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला व शिशु की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने से महिला व गर्भस्थ शिशु ने तोड़ा दम..

शेयर करें...

रायपुर/ न्यू राजेन्द्र नगर स्थित नर्सिंग होम में चिकित्सक की लापरवाही से महिला, और गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि चिकित्सक ने महिला को डिलवरी के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से महिला के साथ-साथ बच्चे की मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों में गुस्सा है, और इसकी रिपोर्ट पुलिस में कराई गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

बताया गया कि डीडी नगर रहवासी शिवशंकर चौरसिया की पत्नी रागिनी गर्भवती थी उनकी डिलवरी न्यू राजेन्द्र नगर स्थित साई बाबा नर्सिंग होम में होने वाली थी। रागिनी पिछले कुछ समय से डॉ. सारिका साहू की निगरानी में थी। रविवार को डिलवरी से पहले डॉ. सारिका साहू ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद देखते ही देखते रागिनी का पूरा शरीर नीला पड़ गया, और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। रागिनी के गर्भस्थ शिशु की भी मृत्यु हो गई। रागिनी के पति शिवशंकर पॉवर कंपनी के लोड डिस्पैच सेंटर में काम करते हैं।

Scroll to Top