शेयर करें...
राजनांदगांव/ कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए टीम अब घर-घर दस्तक दे रही हैं। वहीं पूछकर टीका लगा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के बाद अब वैक्सीनेशन कर्मचारियों के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आ रही है। मारपीट का मामला राजनांदगांव जिले का है। खड़गांव थाना के ग्राम सिवनी में वैक्सीनेशन कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
Join WhatsApp Group
Click Here
बताया जा रहा है कि टीका लगाने की बात कहने पर एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि फरसा लेकर वैक्सीनेशन कर्मचारी को दौड़ा दिया। इस घटना से दहशत में आए कर्मचारी मौके से जान बचाकर लौट आए। वहीं आने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।


