बाल दिवस पर स्कूल में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़िया ड्रेस में नजर आए विद्यार्थी..

शेयर करें...

रायगढ़// भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवम्बर ‘बाल दिवस‘ के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं पं.नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

बाल दिवस के इस आयोजन को कोरोना काल में बाल मन में उपजे निराशा को ध्यान में रखते हुए किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और मन में उत्साह का संचार करना था। जिसके कारण विद्यालय के शिक्षकों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए इस बार बाल दिवस के इस कार्यक्रम को विगत वर्षों की अपेक्षा व्यापक रूप दिया था। इस अवसर पर सभी स्तर के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते विविध खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें कुर्सी दौड़, सुई-धागा, मोमबत्ती जलाओ, जलेबी दौड़, त्रिटंगी दौड़ और मटका फोड़ जैसे स्पर्धा को शामिल किया गया था वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य तथा छत्तीसगढ़ की पारम्परिक वेषभूषा पर आधारित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता शामिल किया गया था। बता दें कि कोरोना काल के बाद आयोजित यह विद्यालय का पहला कार्यक्रम था जिसके कारण सभी स्तर के प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता बुद्धदेव मिश्रा एवं समस्त क्रीड़ा प्रतियोगित संचालन फणीन्द पटेल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें उद्धव पटेल, शिवकुमार पटेल, गणेश नायक, सरोज साहू, उमेश पटेल, दिनेश पटेल, संजीव महंत, किशोर पटेल, रामकुमार, बी आर दास, माधुरी पटेल, भरत पटेल, नितेश वर्मा सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए विद्यालय के छात्र प्रतिनिधि नीति डनसेना एवं भारती सारथी ने शिक्षकों का आभार जताया।

Scroll to Top