7 चोरियों का खुलासा : पुलिस के हाथ आया शातिर चोर, आरोपी से 02 म्यूजिक सिस्टम, गैस सिलेंडर, जैक व औजारों की जप्ती..

शेयर करें...

रायगढ़// नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा आज अपने कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे शातिर आरोपी शनि वैष्णव को गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई। सीएसपी ने बताया कि आरोपी काफी समय से सक्रिय था।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के दिये गये निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस की सक्रिय सूचनातंत्र के जरिये आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी के माल बरामदगी में सफलता हाथ लगी है। आरोपी को कोतवाली एवं चौकी जूटमिल के कुल 07 नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

सीएसपी रायगढ़ ने बताया कि एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर सभी प्रभारियों को चोरी की घटनाओं में शीघ्र माल मुलजिम की पतासाजी के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों पर थाना प्रभारी कोतवाली मनीष नागर द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर कई स्थानों पर थाना के जवानों को तैनात कर चोरी की पतासाजी कराई जा रही है। इसी कड़ी में आज सुबह लगभग 9:00 बजे थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 1299/2021 धारा 457, 380 IPC में चोरी किए गए माल मशरूका की पतासाजी दौरान स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि शनि वैष्णव पिता हरेश वैष्णव उम्र 21 वर्ष निवासी तेंदूडिपा चौकी जूटमिल पिछले कुछ दिनों से काफी पैसे खर्च कर रहा है और अक्सर कुछ ना कुछ सामान बंद थैले, बोरी में लेकर घर आ रहा है। मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मनीष नागर हमराह आरक्षक उत्तम सारथी, मनोज पटनायक एवं पुष्पेंद्र जाटवर के साथ मुखबीर के बताएं स्थान की घेराबंदी कर आरोपी को भनक लगने से पहले धर दबोचे। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर कोतवाली एवं जूटमिल क्षेत्र में 07 चोरियां करना कबूल किया है। आरोपी शनि वैष्णव की निशानदेही पर गैस सिलेंडर, जैक , हथोड़ा, 2 म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा चोरी में मिले नगदी रकम को खर्च करना बताया गया है। आरोपी को नकबजनी के इन मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इन अपराधों के तहत की गई कार्रवाई

  1. अप.क्र. 790/2021 धारा 457,380 IPC मशरूका ₹60,000
  2. अप.क्र. 1158/2021 धारा 457,380 IPC दो सिलेंडर कीमती ₹28,000
  3. अप.क्र. 1159/2021 धारा 457,380 IPC गैस सिलेंडर कीमती ₹14000
  4. अप.क्र. 1299/2021 धारा 457,380 IPC फल, सब्जी दुकान में चोरी ₹7,600
  5. अप.क्र. 1392/2021 धारा 457,380 IPC जैक हथौड़ा कीमती ₹35,000
  6. अप.क्र. 1584/2021 धारा 427,379 IPC म्यूजिक सिस्टम कीमती ₹5000
  7. अप.क्र. 1585/2021 धारा 427,379 IPC म्यूजिक सिस्टम कीमती ₹15000
Scroll to Top