7 साल के बच्चे की डबरी में डूबने से मौत, मां के साथ गया था नहाने, अचानक पैर फिसलने से हुआ हादसा..

शेयर करें...

कवर्धा// कवर्धा जिले में 7 साल के बच्चे की मौत डबरी में डूबने से हो गई। बच्चा अपने मां के साथ नहाने के लिए गया था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा डबरी के किनारे ही खड़ा था, अचानक उसका पैर फिसला और वह डबरी में गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। मामला कुकदूर थाना के भुरभुस पानी गांव का है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल, भुरभुस पानी निवासी मुकेश यादव(7) अपनी मां के साथ दिवाली की शाम को गांव में बने डबरी में नहाने गया था। इस दौरान उसकी मां डबरी के किनारे बैठकर नहा रही थी। मुकेश भी आस-पास घूम रहा था। उसकी मां उसे बार-बार नहाने के लिए बुला रही थी। मगर वह बात नहीं सुन रहा था। मुकेश डबरी किनारे ही खड़ा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डबरी में गिर गया। जिस जगह पर मुकेश गिरा था वहां पर पानी काफी ज्यादा था। अधिक गहराई में गिरने के कारण मुकेश की मौत हो गई।

इधर, मुकेश को डबरी में गिरता देख उसकी मां चिल्लाने लगी। तब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ लोग ने मुकेश को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मुकेश की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है। मुकेश गांव के ही स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। ग्रामीण क्षेत्रों में डबरी खेत में बने गड्‌ढे में भरे पानी को कहा जाता है। गांव के लोग अक्सर इस गड्‌ढे में भरे पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करते हैं। मुकेश भी अपनी मां के साथ इसी तरह के डबरी में नहाने के लिए गया था।

GPM में भी 2 बच्चों की मौत हुई थी

इससे करीब 13 पहले इसी तरह के डबरी में डूबने से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी 2 बच्चों की मौत हो गई थी। 8 साल की दोनों बच्ची तीसरी कक्षा में एक साथ पढ़ती थीं। स्कूल से लौटने के बाद दोनों खेत में बनी डबरी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई थी। यह हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र के नगवाही गांव में हुआ था।

Scroll to Top