मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं..

शेयर करें...

रायपुर// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ हम पर्यावरण और खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Join WhatsApp Group Click Here

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।

Scroll to Top