कोरबा : महिला से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, हुई कार्रवाई..

शेयर करें...

कोरबा/ कोरबा कांग्रेस महामंत्री विकास सिंह पर एक महिला से छेड़छाड़ और गाली गलौच का आरोप है। कोरबा पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Join WhatsApp Group Click Here

दीपका थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरोपी विकास सिंह ने पीड़ित महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने के नाम पर उस पर दबाव बनाते हुए छेड़छाड़ की है, जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। दीपका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

बता दें कि विकास सिंह पर इससे पहले भी बलवा, मारपीट सहित कई अपराधों के लिए FIR दर्ज हो चुका है। पुलिस ने दर्ज सभी अपराधों की सूची भी जारी की है, ऐसे में आने वाले समय मे कांग्रेस नेता विकास सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Scroll to Top