शेयर करें...
रायगढ़// आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से राष्ट्रव्यापी क्लीन इण्डिया (स्वच्छ भारत) अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ.सुशील एक्का व जिला संगठन भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शास.उच्च.माध्य. विद्यालय लेन्धरा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई को लेकर स्वच्छ भारत एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
30 अक्टूबर को आयोजित स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान में कार्यक्रम अधिकारी बुद्धदेव मिश्रा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमार साहू के संयुक्त नेतृत्व में रासेयो स्वयंसेवियों ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर की सफाई की। इसके उपरांत नारे एवं पोस्टर के साथ रैली निकालकर दुकानदारों, राहगीरों, आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन कीे उपयोग न करने के अपील की गई। रैली के दौरान नगर के प्रमुख स्थलों साप्ताहिक बाजार, चौक-चौराहों, राधामाधव मंदिर परिसर के आस-पास विखरे लगभग 25-30 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक- पॉलीथिन कचरे एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान प्राचार्य राजकुमार पटेल ने रासेयो के स्वयंसेवक को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने एवं अपने साथ घर-परिवार तथा ग्रामवासियों को इसके लिए जागरूक कर प्लास्टिक मुक्त गाँव बनाने की दिशा में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।



