घर में घुसकर 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देकर डराते रहे आरोपी, शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

कोरबा// कोरबा में एक 14 साल की नाबालिंग किशोरी के साथ गांव के ही 3 युवकों ने घर में जबरन घुसकर गैगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया और घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे दी थी। गैंगरेप की इस वारदात के करीब 1 महीने बाद दहशत में रह रही पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों की दी, जिसके बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पूरा घटनाक्रम दीपका थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां के ग्राम रैनपुर खुर्द में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों की माने तो एक महीने पहले गांव में ही रहने आदित्य चौहान, अजय चौहान और जागेश्वर दास घर उसके घर मे जबरन घुस गए और घर मे अकेली मौजूद उनकी बेटी के साथ तीनों आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया गया। इस घटना के बाद आरोपियों ने बकायदा किशोरी को मुंह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिससे डरी-सहमी बच्ची ने करीब एक महीने तक घर में कुछ भी नही बताया। आरोपियों को खुला घूमता देख और घटना से दुःखी पीड़ित किशोरी ने 26 अक्टूबर को अपने परिजनों को घटना की हकीकत बताई, जिसके बाद पीड़िता के परिजन आरोपी जागेश्वर दास के परिजन से इस घटना की शिकायत की थी।

मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी जागेश्वर घर से भाग गया था, वही अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित किशोरी के परिजनों ने आज दीपका थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का अपराध दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने देर शाम न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Scroll to Top