6 सूत्रीय मांगों को लेकर महाविद्यालय सरगांव में सौपा गया ज्ञापन, विधायक प्रतिनिधि व सांसद प्रतिनिधि रहे मौजूद..

शेयर करें...

मुंगेली// संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में विधायक प्रतिनिधि असद मोहम्मद और सांसद प्रतिनिधि निखिल कौशिक के नेतृत्व में 6 सूत्रीय माँगो को लेकर प्रचार्य को ज्ञापन सौपा गया।

Join WhatsApp Group Click Here

सौपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से पहचान पत्र की उच्च गुणवत्ता, सभी छात्रों को 2 से अधिक बुक, छात्राओं के लिए छात्रा कॉमन रूम की व्यवस्था, लाइब्रेरी में वाचनालय की व्यवस्था, महाविद्यालय में कम्प्यूटर लैब की व्यवस्था, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के ST-SC छात्र छात्राओं का छात्रवृत्ति की पूर्ण राशि जल्द भुगतान कराना शामिल है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी अम्बस्ट ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सभी मांग 7 दिन के भीतर पूरा करने का आश्वाशन दिया है। ज्ञापन सौपने वालो में महाविद्यालय के छात्र यश शर्मा, हितेश कौशिक, ओसामा खान, आदिल खान, राहुल वर्मा, रवि प्रकाश, निखिल वर्मा, संजू, लाला, प्रवीण, सूरज जलबावरे, हिमांशु, गोविंद साहू, हैदर खान संदीप साहू, स्वाति क्षत्रिय, अन्नु गायकवाड़, भुनेश्वरी वर्मा, रेश्मी टण्डन, ज्योति व बड़ी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

Scroll to Top