शेयर करें...
गरियाबंद// पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 632 किलों गांजा पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 50 लाख के आसपास बताई जा रही है।
Join WhatsApp Group
Click Here
दरअसल पुलिस को आज सूचना मिली थी कि, एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में गांजा की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के बाद एसपी पारूल माथूर ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिये। पाण्डुका पुलिस ने कार्रवाई करते हुये टोइयामुड़ा के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रूकवाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस को देखकर स्कार्पियों सवार आरोपी गाड़ी को छोड़कर वहां से भाग निकला।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 158 पैकेट में 632 किलों गांजा जब्त किया गया। जब्त माल की कीमत लगभग 50 लाख के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल गरियाबंद पुलिस वाहन और गांजे को जब्त कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

