शेयर करें...
रायगढ़// जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक दो युवकों ने मिलकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर महिला से विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया की दो युवकों ने महिला को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते की पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर खरसिया पुलिस भी घटना स्थल पर दल-बल के साथ पहुंचे। फिलहाल अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया चौकी अंतर्गत अटल आवास में दो युवक करन और अर्जुन के साथ मृतिका मालती सिदार (45 वर्ष) का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आवेश में आकर युवकों ने महिला की पिटाई कर दी। पिटाई इतनी की गई कि आखिरकार महिला की मौत हो गयी।
घटना की सूचना जब खरसिया पुलिस को लगी तो एस डी ओ पी निमिषा पाण्डेय सहित चौकी प्रभारी अपने दल बल के साथ पहुँचे। और सर्वप्रथम शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खरसिया के सिविल अस्पताल में भेजवाया तथा आरोपियों की खोजबीन प्रारम्भ की। वही इस मामले में एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अन्य दूसरे आरोपी की खोजबीन अभी भी जारी है।
चौकी प्रभारी, खरसिया ने बताया कि मृतिका का नाम मालती सिदार उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है। वही मृतिका अपने मायके अटल आवास आई हुई थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होना बताया जा रहा है। जिसमें मृतिका का आपसी विवाद पड़ोसी लड़को से हो गया था।


You must be logged in to post a comment.