बड़ी खबर : बैंक कैशियर से दिनदहाड़े लाखो रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

दुर्ग/ शहर में दिनदहाड़े बैंक के कैशियर से लाखों की लूट का मामला सामने आया है. इंडियन बैंक का कैशियर 15 लाख रूपए लेकर एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच जा रहा था. जिसके साथ लूट कि घटना हुई है. इस घटना को तीन से चार लुटेरों ने अंजाम दिया है और फरार हो गए हैं.

Join WhatsApp Group Click Here

मामला दुर्ग के मोहन नगर इलाके के इंडियन बैंक का है. जहां कैशियर 15 लाख रूपए लेकर एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच जा रहा था. तभी तीन से चार लोग आए. पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. घटना सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है. जिसके बाद इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस लुटेरों की तलाश में लग गई है.

Scroll to Top