10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई गई तारीख, माशिम ने परीक्षा फार्म भरने के लिए दिया आखिरी मौका, देखें डिटेल्स..

शेयर करें...

रायपुर// 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी गयी है। अब हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2021-22 का फार्म 20 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। हालांकि इसके लिए परीक्षार्थियों को 550 रूपये विलंब शुल्क देना होगा।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल फार्म जमा करने की तारीख पहले 15 सितंबर तक निर्धारित की गयी थी, बाद में उसे 22 सितंबर तक बढ़ाया गया था, अब विलंब शुल्क के साथ आवेदन को 20 अक्टूबर तक भरने की छूट दी गयी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने पत्र जारी कर कहा है कि ये परीक्षार्थियों के लिए फार्म भरने का आखिरी मौका होगा, उसके बाद किसी भी तरह की तारीख नहीं बढ़ाई जायेगी।

Scroll to Top