शेयर करें...
रायगढ़// जिले के गढ़उमरिया आईटीआई कॉलेज हाईवे पर युवक को चंदा काटना उस उक्त महंगा पड़ गया जब वो ट्रक की चपेट में आ गया। घटना कल दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही।
Join WhatsApp Group
Click Here
मिली जानकारी के अनुसार गढ़उमरिया निवासी महावीर बंजारे आईटीआई कॉलेज हाईवे ओर दुर्गा समिति के लिए चंदा काट रहा था। उसी समय ट्रक क्रमांक CG10C5797 की चपेट में आ गया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में जूटमिल पुलिस को सूचना दिया गया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मर्ग पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया।

