सड़क हादसे में गंभीर घायल आरक्षक की उपचार के दौरान मौत, देर रात अनियंत्रित होकर कार टकराई थी दीवार से..

शेयर करें...

कोरबा// जिले के पुलिस महकमे में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए पुलिस कर्मी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम तस्लीम आरिफ है जो उरगा थाने में प्रधान आरक्षक के रुप में पदस्थ था।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि तस्लीम हरदीबाजार स्थित अपने मित्र के जन्मदिन पार्टी में शामिल होंने गया था। पार्टी के बाद वह देर रात बालको स्थित अपने घर लौट रहा था तभी धरमपुर के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। इस घटना में तस्लीम गंभीर रुप से घायल हो गया। डायल 112 की सहायता से तस्लीम को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्प्ताल रिफर कर दिया गया। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिसकर्मी की मौत की वजह भारी वाहनों को बताया जा रहा है जिनके द्वारा रात में तेज गति से वाहन चलाया जाता है। इतना ही नहीं उनके द्वारा हेडलाईट की तेज रौशन भी सीधे आंख में पड़ती है जिसके कारण वाहन चलाने में परेशान होती है। शायद इसी कारण पुलिस कर्मी ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि तस्लीफ आरिफ को कुछ दिन पूर्व ही पदोन्नती मिली थी जिसके बाद वह आरक्षक से प्रधान आरक्षक बन गया था। काफी सहज और मिलनसार तस्लीम की मौत से सहकर्मियों व महकमे में शोक की लहर है। बहरहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Scroll to Top