शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा CGPSC-2020 के मेंस का रिजल्ट जारी किया गया है। 26 नवम्बर 2020 को 21 सेवाओं हेतु कुल 175 पद पीएससी द्वारा विज्ञापित किए गए थे। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 फरवरी में आयोजित की गई थी। जिसके परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल- 2763 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2020 हेतु प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया था। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2020 हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 26, 27, 28 एवं 29 जुलाई 2021 को का आयोजन किया गया था। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 522 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हाकन किया गया हैं। चयनित अभ्यर्थियों का 21 अक्टूबर से लोक सेवा आयोग कार्यालय शंकर नगर में साक्षत्कार आयोजित किया गया हैं।
Join WhatsApp Group
Click Here
देखे लिस्ट..


