शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों का प्रस्ताव DPI ने प्रमुख सचिव को भेजा है। अगर दी गयी छूट्टी के प्रस्ताव पर बदलाव के मुहर लगती है तो कुल 60 छुट्टियां स्कूलों और बीएड कॉलेज डीएड कॉलेज में मिल सकती है।
प्रस्ताव में भेजे गए लिस्ट के मुताबिक 16 जून 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक कुल 60 दिनों की छुट्टी होगी। हालांकि कुछ छुट्टियों में कटौती भी की गई है। ये छुट्टियां सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के अलावे, बीएड, डीएड और एमएड कॉलेजों के लिए भी लागू होगा।
दशहरा में इस बार सिर्फ 3 दिनों की छुट्टी होगी। दशहरा में 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर की छुट्टी रहेगी। वहीं दीपावली में 5 दिन की छुट्टियां 2 नवंबर से 6 नवम्बर तक रहेगी। शीतकालीन अवकाश स्कूलों में 5 दिनों का होगा, ये छुट्टियां 24 दिसंबर 2021 से 28 दिसम्बर 2021 तक रहेगी। जबकि गरमी की छुट्टियां 45 दिनों की होगी। ये छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक की होगी।





You must be logged in to post a comment.