भूत के डर से थाने पहुंचा ग्रामीण : बोला “मैंने 18 साल पहले दोस्त को मारा था, वो भूत बनकर मुझे मार डालेगा, बचा लीजिये” पुलिस जमीन खोदकर निकाल रही शव..

शेयर करें...

बालोद// भूत के डर से एक व्यक्ति थाने गुनाह कबूलने जा पहुंचा। बोला-साहब मैंने 18 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या की थी, अब वो भूत बनकर मुझको डरा रहा है, वो हमको मार डालेगा साहब, हमको गिरफ्तार कर लीजिए साहब, नहीं तो वो हमको मार डालेगा। कहानी ये फिल्मी जरूर है, लेकिन है बिल्कुल सच। मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल शनिवार को टीकम कोलियारा नाम का एक व्यक्ति बालोद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने हत्या की गुनाह कबूल करने लगा। पुलिस के सामने हाथ जोड़े खड़े टीकम ने कहा कि वो बालोद के करकाभाठ गांव का रहने वाला है। आज से करीब 18 साल पहले 2003 में उसने गांव के ही व्यक्ति की हत्या कर दी थी और शव को दफना दिया था। अब वो मरा व्यक्ति उसे सपनों में डरा रहा है।

जिस व्यक्ति को मारने की बात टीकम ने कही उसका नाम छबलेश्वर गोयल है। 2003 से ही छबलेश्वर का कोई पता नहीं है, लेकिन उसकी हत्या हो जाने की बात किसी के जेहन में नहीं था। इधरकथित हत्यारे का 18 साल बाद इस तरह गुनाह कबूल करने का अंदाज़ देख पुलिस भी सकते में आ गयी।

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बताये जगह पर खुदाई करानी शुरू कर दी है। हालांकि इसमे पुलिस को अभी कुछ भी हाथ नहीं लगी है। इस मामले मे सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आ पाई है। खुदाई के बाद यदि उस लाश का कुछ अंश मिलता है तो ही कुछ कहा जा सकता है।

हालांकि जिस व्यक्ति के हत्या की बात वह कर रहा है, पुलिस के अनुसार वह साल 2003 से अपने गाॅव से गायब है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक जाने खुदाई करवा रही है। रविवार को भी प्रशासन की मौजूदगी मे खुदाई का कार्य जारी रखेगा।

बता दें कि अपने आप को आरोपी बताने वाला व्यक्ति ग्राम करकाभाठ निवासी टीकम कोलियारा का उम्र 40 साल है, उसने कहा कि छबेश्वल गोयल को साल 2003 में उसने राड मारकर हत्या की थी।

Scroll to Top