महिला के साथ दरिंदगी : अकेला पाकर युवक ने किया रेप, प्राइवेट पार्ट को भी लकड़ी से पहुचाया नूकसान, आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

महासमुंद// जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां महिला के साथ युवक ने रेप किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र के भैंसाखुरी गांव का है।

Join WhatsApp Group Click Here
आरोपी युवक मिलन बरिहा

जानकारी के मुताबिक, रविवार को शादीशुदा महिला अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी मिलन बरिहा उसके घर पहुंचा। 35 साल की महिला को उसने अकेला देख दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में पड़े लकड़ी के एक टुकड़े से उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया और घटनास्थल से भाग निकला।

उधर, परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें महिला बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। उसने पूरी जानकारी दी। फिर परिजन ने पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फिर आरोपी के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

Scroll to Top