BSC नर्सिंग पेपर लीक मामला: नर्सिंग कॉलेज के पूर्व छात्र ने चपरासी के साथ मिलकर किया था पेपर लीक, 4 आरोपी गिरफ्तार…

शेयर करें...

रायपुर// आयुष विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग के सभी पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दिए गए थे। जिसमे BSC नर्सिंग का यह पेपर सीएम नर्सिंग कॉलेज नेहरू नगर भिलाई से लीक हुआ था। कॉलेज के चपरासी के साथ मिलकर पूर्व छात्र ने पांच पेपर पैकेट से निकाले थे। इस मामले में अब पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि नेहरू नगर भिलाई में संचालित सीएम नर्सिंग कॉलेज यानी चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज है, जो 2003 से संचालित है। यह कॉलेज आयुष यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है। इस इंस्टीट्यूट में जीएनएम बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई होती है।

BSC नर्सिंग का सत्र वर्ष 2020-21 की परीक्षा 16 अगस्त 2021 से 2 सितंबर 2021 तक तय थी। कॉलेज में बीएससी नर्सिग की प्रथम और द्वितीय वर्ष का परीक्षा 16 अगस्त और 17 अगस्त को हो गई थी। इसी बीच परीक्षा के पेपर लीक होने की खबर फैली। जिसके बाद आयुष एण्ड हेल्थ साइंस युनिवसिटी रायपुर द्वारा इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई। सभी कॉलेजों से बचे हुए पेपर की जांच करने कमेटी के मेंबर आये और बचे हुए पेपर के प्रश्नपत्र अपने साथ ले गए।

कमेटी ने जांच बाद सीएम नर्सिंग इंस्टीट्यूट नेहरू नगर मिलाई के प्रश्नपत्र के पैकेट में खामियां पाई और 26 अगस्त को यूनिवर्सिटी द्वारा नियुक्त किए ऑब्जर्वर और प्राचार्यों को आयुष एण्ड हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा जांच कमेटी के समक्ष बुलाया गया। कॉलेज प्रश्नपत्र में हमें खामियों की जानकारी दी गई। जिसमें यह पाया गया कि कॉलेज में रखा बीएससी नर्सिंग प्रथम और द्वितीय वर्ष के पेपर लीक हुए हैं।

BSC पेपर लीक मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अर्जुन कुमार साहू उर्फ पप्पू (27 वर्ष), लालमणी साहू (29 वर्ष), मनोज साहू (42 वर्ष) और तोकेश्वर कुमार साहू (32 वर्ष) शामिल है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Scroll to Top