छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन पुसौर ब्लॉक की बैठक सम्पन्न, वेतन विसंगतियों को लेकर 5 सितंबर को रायपुर मे होना है रैली…

शेयर करें...

रायगढ़// छ ग सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन पुसौर ब्लॉक द्वारा बीआरसी भवन पुसौर मे बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य रूप से आगामी 5 सितंबर को रायपुर में होने वाले रैली व घेराव कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना एवं चर्चा की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

संगठन के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा लंबे समय से अपने वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज बुलंद किया जा रहा है। जिसमे प्रदेश के मुखिया सहित संबंधित विभाग से वेतन विसंगतियों को दूर करने मांग किया जा रहा है। इसी तारतम्य में इन्ही मुद्दों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर 5 सितंबर को राजधानी रायपुर मे विशाल अधिकार रैली निकाली जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री निवास के घेराव करने की भी रणनीति संगठन द्वारा बनाई जा रही है। जिसको लेकर प्रदेश के सभी जिलों में बैठकों का दौर चल रहा है।

इन्ही सब मुद्दों को लेकर पुसौर ब्लॉक के शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षकों द्वारा रायपुर में आयोजित होने वाले आगामी रैली में उपस्थिति दर्ज करने की सहमति दी गई। सभी शिक्षक अपने-अपने साधन से रायपुर जाएंगे इसका निर्णय लिया गया। इसके साथ साथ ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओ के समाधान हेतु उचित प्रयास एवं सम्बंधित समस्याओ और उनके निराकरण पर चर्चा किया गया। फेडरेशन के सदस्यता को मजबूती पर चर्चा किया गया। उक्त बैठक प्रभारी जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, प्रभारी मिडिया प्रभारी एस. कुमार सारथी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश किसान, कार्यकारि ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर सिदार, संकुल अध्यक्ष गढ़ उमरिया विजय चौहान, विवेक सिदार, रुपेश भोय, फणींद्र भोय, गौतम प्रधान, चंद्रशेखर पटेल, संगीत केरकेट्टा, विष्णुचरण महानदियां, मोहम्मद इलियास खान, मोहर सांय सिदार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Scroll to Top