दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री बघेल, कार्यकर्ताओ ने एयरपोर्ट में जोश के साथ किया स्वागत, जिंदाबाद के गूंजे नारे…

शेयर करें...

रायपुर// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं वहीं उनके साथ सभी समर्थक मंत्री, 46 विधायक और अन्य नेता भी लौट आए हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान और चमक देखने को मिली। हजारों की भीड़ में एयरपोर्ट तब्दील नजर आया, बस नारों की गूंज चारों ओर से सुनाई दे रही थी। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं में जोश देखकर सीएम कार्यकर्ताओं के कायल हो गए।

Join WhatsApp Group Click Here

एयरपोर्ट पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिस कारण सभी कार्यकर्ता सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात नहीं कर पाए। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ता भूपेश के समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की जोश और अभिवादन के बाद सीएम भूपेश मीडिया से मुखातिब हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे। छत्तीसगढ़ विकास मॉडल देखेंगे। दो दिन राहुल गांधी छग में रुकेंगे। गरीबों के लिए जो काम किया, उन्हें देखने के लिए पर्याप्त समय देंगे। मेरी राहुल गांधी से विस्तार से बात हुई है। राजनीति, विकास समेत कई मुद्दों को लेकर बातचीत हुई है। छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया गया है। कोरोना काल में दो साल ऐसे ही निकल गया। आदिवासी, किसानों, महिलाओं समेत सभी वर्ग के लोगों से राहुल मुलाकात करेंगे।

एयरपोर्ट में कांग्रेसी नेता और समर्थकों की हजारों की संख्या में भीड़ रही। एयरपोर्ट में सोनिया गांधी, राहुल और सीएम भूपेश बघेल के जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा। सीएम के साथ निगम मंडल के अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी रायपुर आए हैं।

Scroll to Top