एक्टिव एसपी के एक्टिव जवान, शिकायत के चंद घंटों में पकड़े गए आरोपी, भेजा गया जेल…

शेयर करें...

कोरिया// पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कोरिया पुलिस ने कमाल किया है। चरचा थाना की टीम ने चंद घंटों में चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर बेहतर उदारण प्रस्तुत किया है। यह पहला मौका नहीं जब एसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में मामला चंद घंटों में सुलझाया गया है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक रहते संतोष सिंह के नेतृत्व ऐसे अनेकों उदाहरण है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि एसपी संतोष सिंह काम करने के अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे किसी भी जिले की कमान हो, इनके नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग की मिसाल पेश की जाती है। ताजा मामले में पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल ठेकेदार प्रभात कुमार रंजन ने थाना पटना में 27 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एसपी संतोष सिंह ने छिंदडांड में न्यायाधीशों के आवासीय निमार्णाधीन भवन में सेंन्ट्रींग के लिए उपयोगी प्लेट के चोरी होने की घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल टीम का मार्गदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में थाना चरचा में धारा 379 भादवि की रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना की टीम ने लगातार चोरों की खोजबीन की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम तत्काल आरोपियों तक पहुंची। आनी निवासी बिहारीलाल ऊर्फ बिरजू पनिका और संतलाल के घर में प्लाई सेंन्ट्रींग प्लेट होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने बिहारीलाल और संतलाल निवासी आनी को पकड़ा। दोनों के कब्जे से न्यायाधीशों के आवासीय निमार्णाधीन भवन से चोरी गए सेंट्रींग प्लेट को बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

बताते चलें कि रायगढ़ में भी एसपी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़े से बड़े मामलों को चंद घंटों में सुलझाया गया था। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा चौकी अंतर्गत ढोंढा गांव से अपहृत बच्चे को रायगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल छुड़ाकर कमाल किया था। 12 घंटे में मामले का पर्दाफाश हुआ था। इससे पहले भी कैश वैन में लूट के मामले का 12 घंटे के अंदर पदार्फाश किया था। एसपी संतोष सिंह की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

Scroll to Top