शेयर करें...
रायगढ़// फर्जी तरीके से मैट्रिमोनियल ऑफिस के जरिए युवक युवतियों के साथ जीवन साथी ढूंढने के नाम पर ठगी करने वाली 2 महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया के विरुद्ध धारा 419, 420, 34 IPC के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।
धोखाधड़ी कर खाते में जमा किए थे पैसे, कोतवाली पुलिस ने कराया होल्ड
जानकारी के अनुसार अब तक करीब 30 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर दोनों 86,000 रूपये अपने खाते में जमा करा ली थी। कोतवाली पुलिस द्वारा इनके बैंक अकाउंट्स को होल्ड कराया गया है ।
ठगी का हुआ शिकार तो किया शिकायत
जानकारी के अनुसार दुर्ग निवासी बी.आर. कठाने (59 साल) द्वारा धोखाधड़ी के संबंध में पंजीकृत डाक से शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के नाम पर भेजा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार रायगढ़ में रहने वाली रीतु शर्मा और ममता रैकवार उर्फ प्रिया शर्मा मेरीज ब्यूरो चलाती हैं। दोंनो अपने सम्पर्क नम्बर देकर अखबार में वर चाहिये का विज्ञापन छपवाये हैं । पुत्र की शादी के सिलसिले में उनके सम्पर्क नम्बर पर काल करने पर वे किसी महिला का फोटो वाट्सअप पर भेजकर अपने मोबाइल से कान्फ्रेस में लेकर किसी महिला से बात कराते, उसके बाद मैरिज ब्यूरो की फीस जमा करने बोली। उनकी फीस 1000 रू से 5000 रू तक होती है। वे आनलाइन बैंक खाते में रूपये जमा कराते है। पैसा जमा होने के बाद फोन बंद कर देते है, काल नही उठाते या हमारे मोबाइल नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाल देते है। इसी तरह इनके द्वारा भोले भाले लोगों से मैरीज ब्यूरो के नाम पर ठगी की जा रही थी। खाता धारक रितु शर्मा नाम की महिला के कहने पर उसके अकाउंट में 1000 रूपये 12 जुलाई 2021 को जमा कराया था।
शिकायत पत्र जांच के लिये टीआई मनीष नागर को प्राप्त होने पर तत्काल इसी फर्जी मैरिज ब्यूरो का पता लगाया गया किंतु ऐसा कोई मैरिज ब्यूरो रायगढ़ में नहीं था तब मोबाइल नंबर के जरिए महिलाओं का पता लगाकर अपनी टीम के साथ दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
आरोपिया 1- कु. ममता रैकवार उर्फ प्रिया शर्मा उर्फ पूनम सिंह पिता सुकलाल रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी नरसिंह जिला दमोह म्र0प्र0 हा.मु. बजरंगपारा रायगढ़ 2- रीतू शर्मा पिता मुन्ना शर्मा उम्र 23 वर्ष बजरंगपारा रायगढ़ से पूछताछ करने पर बताई कि दोनों मैट्रिमोनियल साइड में पहले जॉब कर चुकी है और अनुभव लेने के बाद दोनों रायगढ़ में बिना आफिस खोले अखबारों में वर चाहिये, वधु चाहिये विज्ञापन अपने सम्पर्क नम्बर के साथ देती थीं, जिससे लोग इनके झांसे में आते थे। तब दोनों इंटरनेट से निकालकर अन्य युवक, युवतियों के फोटो उन्हें दिखाया करती थी। दोनों 1000 रूपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी थी, बाद में युवक-युवतियों के मुलाकात कराने के नाम पर अपने बैंक खाते में रूपये ट्रांसफर कराती थी।


